Move to Jagran APP

यातायात व्यवस्था बेलगाम, पुलिस अंजान

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर में यातायात व्यवस्था बेलगाम हो गई है। समूचा शहर जाम के झाम

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 06:46 PM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 06:46 PM (IST)
यातायात व्यवस्था बेलगाम, पुलिस अंजान
यातायात व्यवस्था बेलगाम, पुलिस अंजान

जागरण संवाददाता, इटावा : शहर में यातायात व्यवस्था बेलगाम हो गई है। समूचा शहर जाम के झाम से कराह रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने के बजाए चौराहों पर जमघट लगाए नजर आती है। एक ओर यातायात माह मनाया जा रहा है, लोगों को यातायात के प्रति सजगता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है, दूसरी ओर शहर के अधिकतर मार्ग बदतर यातायात व्यवस्था से बदहाल नजर आ रहे हैं। इससे आम नागरिकों का आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं है।

loksabha election banner

शहर में अलग-अलग क्षेत्र में वाहनों का बेतहाशा आवागमन होता है, इनका समय भी निर्धारित इसके बावजूद उस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यातायात पुलिस समयानुसार इन स्थानों पर सजगता बरते तो व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है। चौराहों-तिराहों के आसपास आटो वालों की धमाचौकड़ी पर अभी तक अंकुश नहीं लग पाया है। इसके चलते शहर के अधिकांश स्थानों पर आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं होता है। अपराह्न के समय स्कूल वाहनों से शहर का अधिकांश हिस्सा जाम के झाम से त्रस्त रहता है। शहर में कई जगह प्रभावशाली लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं, इससे जाम लगता है फिर भी वाहन हटवाने की जहमत नहीं उठाई जाती है। गौरतलब है कि व्यस्त चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है, जो मूकदर्शक की भांति दूर से तमाशा देखती है। किसी वीआइपी या वरिष्ठ अधिकारी के आने पर ही डंडा चलाती नजर आती है।

शहर के प्रभावित स्थान

- शास्त्री चौराहा से प्रधान डाकघर तक

- गिलहरी पुल से नौरंगाबाद चौराहा तक

- बस स्टैंड तिराहा से बरेली हाइवे तिराहा तक

- बल्देव चौराहा से गाड़ीखाना चौराहा तक

- तहसील चौराहा से साबितगंज चौराहा तक

- भरथना चौराहा से नवीन कृषि मंडी तक

- रेलवे बजरिया चौराहा से जेल मुहाने तक

जागरूक करने का प्रयास

शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्था प्रभावित करने वालों को भी जागरूक किया जा रहा है। निकाय चुनाव के चलते अभी कड़ाई नहीं हो पा रही है, इसके पश्चात यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

- डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी सीओ सिटी एंड ट्रैफिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.