कुड़रिया रजवाहा में टेल तक नहीं पहुंचा पानी
संवादसूत्र, बकेवर : महीनों से कुड़रिया रजवाहा में पानी होने ले बाद भी अभी तक टेल तक के ग
संवादसूत्र, बकेवर : महीनों से कुड़रिया रजवाहा में पानी होने ले बाद भी अभी तक टेल तक के गांवों में पानी नहीं पहुंचा। किसान फसलों की ¨सचाई के लिये परेशान हैं। बीच में लोगों ने बंधा लगा रखा है।
भोगिनीपुर निचली गंगानहर से निकले कुड़रिया रजवाहा में पानी का प्रवाह महीनों से चल रहा है लेकिन उसके बाद भी टेल तक के गांवों लुधियानी, नगला खादर, अलियापुर, खितौरा आदि सहित अनेक गांवों में खेतों की ¨सचाई के लिए पानी नहीं पहुंचा है। नहर विभाग के द्वारा रजवाहों की सफाई सही न कराए जाने से दूसरे बीच में पड़ने वाले कुछ गांवों में दबंगों के द्वारा रजवाहा में बंधा लगा देने से पानी का प्रवाह आगे नहीं जा पा रहा है। कुड़रिया रजवाहा में पानी का प्रवाह करीब ढाई माह से लगातार चल रहा है। रजवाहा में पानी का पूरा प्रवाह कुड़रिया जयमलपुर गांव चटोरपुर ¨सगौली के पास तक तो नजर आता है उसके रजवाहा में पानी ही नहीं है। बकेवर भरथना मार्ग पर पटिया के पास रजवाहा में बूंद पानी नजर नही आता है। उक्त स्थान के आसपास के गांवों के लोगों के खेतों में खड़ी धान बाजरा आदि की फसलें सूख रही हैं। किसान नलकूप से पानी लगाने को मजबूर हैं।
चटोरपुर गांव के आसपास रजवाहा में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने पुआल आदि डालकर बंधा लगाकर रजवाहा का पानी का प्रवाह रोक रखा है जिसके कारण आगे टेल तक के गांवों में पानी नही पहुंच रहा है। किसान परेशान है और इसके बाद भी ¨सचाई विभाग के अधिकारी मौन हैं।