Move to Jagran APP

बेरहमी से मारी गईं थीं दोनों किशोरियां

संवाद सहयोगी, चकरनगर : मंगलवार को क्वारी नदी में बहते मिले दो किशोरियों के शव के बाद इल

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 03:01 AM (IST)
बेरहमी से मारी गईं थीं दोनों किशोरियां
बेरहमी से मारी गईं थीं दोनों किशोरियां

संवाद सहयोगी, चकरनगर : मंगलवार को क्वारी नदी में बहते मिले दो किशोरियों के शव के बाद इलाके में सनसनी है। दोनों की हत्या बेरहमी से करने के बाद हमलावरों ने शव नदी में फेंक दिए थे। शिनाख्त न हो पाने की वजह से डबल मर्डर और हत्यारे नकाब में हैं। प्रथम ²ष्टया हुलिया से दोनों किशोरियां देहात और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतीत होती हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने किशोरियों के शवों को सिपाही सतीश यादव की मदद से नदी से बाहर निकलवाया था। जिसमें एक किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष आंकी गई है। उसका रंग सांवला है। वह सफेद रंग का सलवार कुर्ता, पैरों में काली सैंडिल व मोजे पहने थी। उसके मुंह में हरे रंग का दुपट्टा ठुसा था और गले पर नाखून के निशान थे। जबकि दूसरी करीब 15 वर्ष की इकहरे बदन की किशोरी का रंग सांवला है। वह हरे रंग का टाप, गुलाबी जींस पहने थी। उसकी दांईं आंख निकाल ली गई थी। दोनों के बीच करीब उम्र में दो साल के अंतर से रिश्ते में बहनें होने का कयास लगाया जा रहा है।

क्वारी नदी में ही मिला था संतोष का शव : करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते इटावा के संतोष कुमार यादव की जनपद मुख्यालय पर ही गोली मारकर हत्या की गयी थी। बाद में खुलासा हुआ था कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में ठीक इसी स्थान पर फेंका था। उस घटना का पुलिस ने जल्द खुलासा कर दिया था। अब देखना है कि किशोरियों की हत्या का राज खोलने में स्थानीय थाना पुलिस कितना समय लगाती है।

शिनाख्त के लिए बनाई गईं दो टीमें : एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शवों की शिनाख्त के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पहले इन लड़कियों की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। टीमों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि ¨भड जनपद से यह शव बहकर आए हों। पूरे मामले की सत्यता का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.