मोदी ने मुझसे कहा था कि नेताजी मुझसे नाराज हैं: अखिलेश यादव
इटावा में आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उनसे बहुत नाराज हैं।
इटावा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज स्वीकार किया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) उनसे नाराज हैं। इटावा में आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल का जन्मदिन मनाया गया।
इटावा में आज प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उनसे बहुत नाराज हैं। यह जवाब अखिलेश यादव ने उस मौके पर दिया जब मीडिया ने पूछा कि रामगोपाल से नाराजगी के कारण आज मुलायम सिंह यादव इटावा नहीं आए। अखिलेश ने कहा कि नेताजी तो रामगोपाल जी से नहीं, हमसे बहुत नाराज हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव चिन्ह साइकिल मिलने के बाद पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर कभी भी कोई बयान नहीं दिया, लेकिन आज समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर एक बड़ा बयान दे दिया।
पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सैफई में थे। सैफई में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बारे में काफी कुछ कहा। अखिलेश ने कहा कि यदि नेताजी भी आयोजन में आते तो बहुत अच्छा होता।
उन्होंने कहा कि नेताजी रामगोपाल यादव से नहीं सिर्फ मुझसे ही नाराज है। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने चाचा रामगोपाल की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने कुल 22 महीने में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 23 महीने में ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाकर दिखा दें।
सैफई में आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामगोपाल यादव का 71 वां जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से नेता, कार्यकर्ता, विधायक सैफई पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर रामगोपाल को सम्मानित किया।
इस मौके पर रामगोविंद चौधरी, ओम प्रकाश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, काशीनाथ, राकेश यादव, के पी सिंह चौहान पूर्व मंत्री, तेजप्रताप यादव सांसद, अभिषेक यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, उदय प्रताप यादव पूर्व सांसद, काशीनाथ यादव पूर्व एमएलसी, बलराम यादव पूर्व मंत्री, जूही सिंह पूर्व मंत्री, चंद्रपाल यादव पूर्व सांसद, रामजी लाल सुमन पूर्व सांसद, शिव कुमार बेरिया पूर्व मंत्री, राजू यादव विधायक सदर मैनपुरी, रामबृक्ष यादव पूर्व मंत्री,संजय लाठर, अनुराग यादव, सीताराम कश्यप, राममूर्ति वर्मा पूर्व मंत्री, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुलदीप गुप्ता संटू अध्यक्ष नगर पालिका इटावा, फुरकान अहमद पूर्व चेयरमैन, राजपाल कश्यप पूर्व मंत्री, विशंभर प्रसाद निषाद सांसद राज्यसभा, नरेश उत्तम प्रदेश अध्यक्ष, अरविंद सिंह गोप पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, बलबंत सिंह रामूवालिया पूर्व कारागार मंत्री, नरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री, अरविंद यादव एमएलसी, मौजूद रहे।