ठंड से तीन की मौत
By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2012 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2012 08:41 PM (IST)
बकेवर, अप्र : शीतलहर के चलते रविवार को तीन लोगों की मौत हो गयी। ग्राम कुनैठा निवासी 55 वर्षीय विकलांग ग्रीश तिवारी रविवार की सुबह अपने खेत पर शौच क्रिया के लिए गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो उनकी हालत बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी। ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह ने तहसील प्रशासन से मृतक के परिवारीजन को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
लुधियानी निवासी सपा नेता मौसम अली की ठंड लगने से मौत हो गयी। वे 85 वर्ष के थे। इसी प्रकार ब्लाक महेवा की ग्राम पंचायत आनेपुर निवासी शिक्षक सुभाष चंद्र की 75 वर्षीय मां श्रीमती देवी की सर्दी लग जाने से मौत हो गयी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें