Move to Jagran APP

पर्यावरण की रक्षा को लगेंगे लाखों पौधे

जागरण संवाददाता, इटावा : पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष भी शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की संस्त

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 01:01 AM (IST)
पर्यावरण की रक्षा को लगेंगे लाखों पौधे
पर्यावरण की रक्षा को लगेंगे लाखों पौधे

जागरण संवाददाता, इटावा : पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष भी शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की संस्तुति पर वन विभाग के साथ कई अन्य विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जनपद में एक जुलाई से सात जुलाई तक सघन पौधरोपण करके वन क्षेत्र से आच्छादित किया जाएगा। इस बार जिले में कुल 3 लाख 67 हजार 700 पौधे रोपित किए जाएंगे।

loksabha election banner

वन विभाग द्वारा जिले के 241 हेक्टेयर भूमि पर बीज बोने की तैयारी सहित 306000 पौध लगाया जाना प्रस्तावित है। वन विभाग जनपद के बीहड़ व ऊसर क्षेत्र में भी पौधे लगाएगा। कुल मिलाकर जानवर में 295 हेक्टेयर भूमि में 3 लाख 67 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे। तथा हर तीन पौधों के बीच बीज से तैयार किया गया पौधा भी लगाया जाएगा। पौधरोपण हेतु जिलाधिकारी ने वन विभाग व उद्यान विभाग की पौधशालाओं से ही पौधे क्रय करने को कहा है। पौधशालाओं में उपलब्ध न होने की दशा में ही निजी पौधशालाओं से ही पौधे क्रय किए जाएंगे। पौधरोपण को लेकर 5 जुलाई को जनजागरूकता रैली भी शहर में निकाली जाएगी।

इस तरह से होगा पौधरोपण :

- बीहड़ क्षेत्र में - शीशम, नीम, चिलविल, कंजी, कटसागौन

- ऊसर भूमि पर - विलायती बबूल, जंगल जलेवी, कंजी

- नहर पटरी पर - शीशम, कंजी, अर्जुन, जामुन

किस विभाग को कितना मिला लक्ष्य :

विभाग - हेक्टेयर - पौधों की संख्या

- वन विभाग - 241 हेक्टेयर -306000

- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण - 2 हेक्टेयर - 2600

-ग्राम्य विकास विभाग - 27 हेक्टेयर - 29200

- नगर पालिका इटावा - 2 हेक्टेयर - 800

- नगर पालिका भरथना- 400

- नगर पंचायत इकदिल - 400

- नगर पंचायत बकेवर - 300

- नगर पंचायत लखना - 300

- नगर पालिका जसवंतनगर - 400

- लोक निर्माण विभाग - 2500

- ¨सचाई विभाग - 11,500

- माध्यमिक शिक्षा - 5200

- बेसिक शिक्षा - 5200

जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को जो पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है, उसके पूरा करने की तैयारी कर ली गई है। वन विभाग अपने सीमित संसाधनों से 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पौध रोपण कराएगा।

-डीपी राजपूत, उप प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.