पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी मारकर किया घायल
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरिया में पुरानी विवाद के चलते खेत पर कार्य
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरिया में पुरानी विवाद के चलते खेत पर कार्य कर रहे एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके गांव के ही एक शख्स ने घायल कर दिया। पीड़ित की गुहार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम जसोहन के मौजा नगरिया निवासी ब्रजेश कुमार धानुक पुत्र आदिराम करीब 5 बजे अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। उसी समय गांव का ही राम अवतार वहां आ धमका और पुरानी रंजिश को लेकर बेतुकी बातों में विवाद पर उतारू हो गया। उसका विरोध किया तो राम अवतार ने दबंगई से जातिसूचक भद्दी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।