तपिश से लोग हुए बेहाल, पानी को तरसे
जागरण संवाददाता, इटावा : शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के बावजूद सूर्यदेव की तपिश कम नहीं हुई। पूर
जागरण संवाददाता, इटावा : शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के बावजूद सूर्यदेव की तपिश कम नहीं हुई। पूर्वाह्न से लेकर अपराह्न तक धरती पर आग ही बरसती रही, सड़कों पर आवागमन करना किसी मुसीबत से कम नहीं था। सारा तन ढकने के बाद भी लोग जलन महसूस कर रहे थे। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में आरओ वाटर की आपूर्ति करने वालों की हड़ताल होने से अधिकतर लोग भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए परेशान हुए। शीतल पेय की दुकानों पर लोगों को अपनी प्यास बुझाते देखा गया। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव से सभी आहत हैं।
बीते सप्ताह से मौसम में हर पहर परिवर्तन हो रहा है। इस बार गर्मी के मौसम में शहर में प्याऊ न लगने से आम लोगों को गला तर करने के लिए भटकना पड़ा। दूसरी ओर अधिकतर वाटरकूलर फेल होने से और अधिक बदहाली है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा, वहां वाटर पोस्टों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।