Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में भगवा बिग्रेड फैला रही अराजकता

संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा) : मैनपुरी के सपा सांसद तेज प्रताप ¨सह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरक

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 01:01 AM (IST)
भाजपा सरकार में भगवा बिग्रेड फैला रही अराजकता
भाजपा सरकार में भगवा बिग्रेड फैला रही अराजकता

संवाद सहयोगी, सैफई (इटावा) : मैनपुरी के सपा सांसद तेज प्रताप ¨सह यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भगवा बिग्रेड ही अराजकता फैला रही है। पुलिस कर्मियों के साथ की जा रही अभद्रता से स्पष्ट है कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बदले की भावना से काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि 2019 की तैयारी करो। वे ब्लाक सैफई में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सदस्यता अभियान भी चलाया गया। सांसद तेज प्रताप यादव ने दर्जनों लोगों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान प्रदेश में व्यापक तौर पर चलाया जा रहा है और लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर कम से कम एक सक्रिय सदस्य व 25 प्रारंभिक सदस्य बनाए जाएंगे। सपा ने जो लक्ष्य रखा था उससे अधिक सदस्य बन रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष चंदगी राम यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ब्लाक अध्यक्ष संतोष शाक्य, प्रधान रामबाबू यादव, आनंद उर्फ बबलू प्रधान, नरेश यादव, योगेंद्र यादव, रामनरेश यादव, गनेश फौजी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.