गला तर करने को भटक रहे लाखों मवेशी
जागरण संवाददाता, इटावा : गर्मी के दिनों में हर वर्ष गिरने वाले भूगर्भ जल स्तर को रोकने तथा हर गांव क
जागरण संवाददाता, इटावा : गर्मी के दिनों में हर वर्ष गिरने वाले भूगर्भ जल स्तर को रोकने तथा हर गांव के मवेशियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर तालाब खुदवा कर उनको पानी से संतृप्त किया जाता है। लेकिन जिले की हालत इसके ठीक विपरीत है। जिले में जितने भी तालाब हैं, उनमें एक चौथाई तालाब तो ऐसे हैं, जिनकी सफाई नहीं कराए जाने से उनका पानी भी दिखाई नहीं देता है। यह तालाब जिले के तकरीबन साढ़े सात लाख से अधिक मवेशियों के लिए मात्र छलावा बने हुए हैं।
गत वर्ष जब दैनिक जागरण से तलाश तालाबों की अभियान चलाया था, तो नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर तालाबों की सफाई कराके उसमें साफ पानी भरवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह आश्वासन केवल आश्वासन बन कर रहे गए। कई तालाब तो ऐसे हैं जिनकी गहराई इतनी अधिक है कि कोई भी जानवर वहां तक पहुंचकर पानी नहीं पी सकता। जनपद में इस समय तकरीबन 1603 तालाब राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, जबकि सदर तहसील क्षेत्र में अकेले 207 तालाब मौजूद हैं तथा तहसील अभिलेखों में 105 तालाब खाली दर्शाए गए हैं।
जिम्मेदार बोले : तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व अभिलेखों में इस समय 207 तालाब पंजीकृत हैं जिनमें 105 तालाब अधिक खाली हैं, जिनको भरवाने की व्यवस्था की जा रही है।
- पवन प्रकाश पाठक, तहसीलदार सदर
शासनादेश की प्रतीक्षा :
जनपद के आठ ब्लाक क्षेत्रों में तकरीबन 1603 तालाब स्थित हैं, इनमें तकरीबन 750 तालाबों के भरे होने की जानकारी मिली है, जो तालाब खाली हैं, उनको शासनादेश के तहत भरवाया जाएगा।
- सुरजन ¨सह, उपायुक्त मनरेगा
राजस्व अभिलेखों में भरे तालाब :
ब्लाक जसवंतनगर में 224 के सापेक्ष भरे -- 46
- बसरेहर में 201 के सापेक्ष ------ भरे -- 106
- चकरनगर में 58 के सापेक्ष -- भरे ---- 28
- ताखा में --- 174 के सापेक्ष --भरे --- 33
- भरथना में -- 281 के सापेक्ष -- भरे -- 170
- बढ़पुरा में 189 के सापेक्ष - भरे -- 49
- सैफई में - 111 के सापेक्ष - भरे - 54
- महेवा में -- 365 के सापेक्ष भरे -- 254
जनपद में पाए जाने वाले मवेशी :
- गौवंशीय मवेशी ---- 1,27,460
-महेश वंशीय मवेशी --- 2,92, 683
- भेड़ --------------- 5151
- बकरा ------------- 3,31258
- घोड़ा- गधा -------- 685
- सुअर ------------- 9021