Move to Jagran APP

सपा नगर अध्यक्ष सहित सभी युवा संगठन भंग

जागरण संवाददाता, इटावा : अखिलेश यादव गुट के सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सपा के नगर अध्यक्ष तथा

By Edited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 01:01 AM (IST)
सपा नगर अध्यक्ष सहित 
सभी युवा संगठन भंग
सपा नगर अध्यक्ष सहित सभी युवा संगठन भंग

जागरण संवाददाता, इटावा :

prime article banner

अखिलेश यादव गुट के सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सपा के नगर अध्यक्ष तथा सपा के चारों युवा फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों को कार्यसमिति सहित भंग कर दिया। संगठन की विस्तार से समीक्षा करने के उपरांत जुझारू लोगों को संगठन में शामिल करने का ऐलान किया।

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बीते सप्ताह से संगठन की गतिविधियां देखी जा रही हे। जनपद में भ्रमण करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया। आगामी 3-4 दिनों में संगठन की समीक्षा करके शहर सपा अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, मुलायम ¨सह यूथ ब्रिगेड तथा छात्र सभा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। संगठन में वर्तमान जुझारू पदाधिकारियों को फिर से अवसर प्रदान किया जाएगा। हमारा लक्ष्य फतह 2017 का है, इसके तहत संगठन को ओर अधिक गतिमान किया जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने का हमारा लक्ष्य नहीं है, शीर्ष नेतृत्व इशारा करेगा तो वहां बैठने में कोई देर नहीं लगेगी। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, आशीष राजपूत, ललित दुबे, नफीसुल हसन अंसारी तथा अखिलेश लोहिया आदि सपा नेता उपस्थित थे। अमित का निष्कासन निरस्त सपा नेता सभासद अमित सोनी को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव के निर्देश पर करीब डेढ़ माह पूर्व पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। शुक्रवार को अखिलेश गुट के सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अमित सोनी का निष्कासन निरस्त करते हुए कहा कि ऐसे जुझारू लोगों को संगठन में स्थान दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.