पति व ससुर ने महिला को मारपीट कर घायल किया
बकेवर, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा काछियान में पति-पत्नी में विवाद के चलते पति तथा सस
बकेवर, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा काछियान में पति-पत्नी में विवाद के चलते पति तथा ससुर ने पुत्र वधू को शुक्रवार की सुबह लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर लिया है।
अनीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह शुक्रवार की सुबह घर में काम कर रही थी तभी उसका पति घर के अंदर आया और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। पुत्र की आवाज सुनकर उसका पिता आग बबूला होकर आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। महिला ने गाली-गलौज करने से मना किया तो पति अनिल तथा ससुर साहब ¨सह लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी महेवा भिजवाया है। वहीं आरोपी पति तथा ससुर की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।