रैली में बाधाएं खड़ी कर रहा प्रशासन
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने प्रशासन पर संकल्प महारैली में बाधाएं उ
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने प्रशासन पर संकल्प महारैली में बाधाएं उत्पन्न करने का आक्षेप लगाया है। उनका कहना है कि प्रशासन सफाई, सुरक्षा के तौर पर असहयोग नीति अपना रहा है, जिससे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में विलंब हो रहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संकल्प महारैली पूर्व में रामलीला मैदान पर प्रस्तावित थी। लेकिन एक लाख की भीड़ के लक्ष्य के आगे मैदान छोटा पड़ने से रैली का नया स्थान नुमाइश पंडाल तय किया गया। इसके लिए 21 अक्टूबर को लिखित तौर पर अनुमति मांगी गई थी। लगातार चार दिन तक सिटी मजिस्ट्रेट से जिलाधिकारी तक दौड़ाने के बाद सोमवार को अनुमति दी गई। अनुमति के बावजूद पंडाल और मैदान की सफाई नहीं कराई गई। तब मंगलवार को पार्टी के स्तर पर सफाई का जिम्मा लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जेड श्रेणी की सुरक्षा और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को वाई श्रेणी की सुरक्षा है। इसके बावजूद रैली स्थल पर सुरक्षा के संतोषजनक इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। मंच के पीछे बने अतिथि गृह को खोले जाने की अनुमति नहीं मिली है। असुरक्षा का ही नतीजा है कि रैली स्थल और शहर में रैली के होर्डिंग्स फाड़े जा रहे हैं, दीवार लेखन को पोता जा रहा है।