सपा शहर उपाध्यक्ष का निष्कासन
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी में जारी घमासान अभी थमा नहीं है। इसके तहत शहर सपा उपाध्यक्ष
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी में जारी घमासान अभी थमा नहीं है। इसके तहत शहर सपा उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद इटावा में मनोनीत सभासद अमित सोनी को फेसबुक के जरिए पार्टी पदाधिकारियों को अमर्यादित टिप्पणी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता से अभद्रता करने के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
अमित सोनी को सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव का खास माना जाता था, पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव को ही निष्कासित करने का फरमान सुनाना पड़ा। बताया गया है कि अमित सोनी ने फेसबुक के जरिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करके अभद्रता की। इस संबंध में अमित सोनी का कहना है सपा नेता आलोक दीक्षित से अनर्गल प्रलाप हो गया था। पार्टी हाईकमान ने हमारी कोई बात नहीं सुनी, एकतरफा कार्रवाई कर दी।