नेताजी को संबोधित पत्र पढ़ कर सुनाया
इटावा, जागरण संवाददाता : सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने शहर
इटावा, जागरण संवाददाता : सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया। उनके समर्थकों ने खासा जोश प्रकट करते हुए पार्टी से निष्कासित किए गए लोगों को फिर से पार्टी में लेने के लिए नेताजी यानी सपा प्रमुख मुलायम ¨सह यादव को पत्र प्रेषित किया है।
प्रो. रामगोपाल यादव आईआईटी चौराहे पर प्रधान चंदगीराम यादव के यहां पहुंचे। यहां पर जाम लगा रहा। जनपद की सीमा पर केपी ¨सह चौहान, रामसेवक यादव गंगापुरा, अर्वन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवराज ¨सह यादव, रामनरेश माधव, गोपाल यादव, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, राजीव यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, आशीष राजपूत, जनमेजय भदौरिया, विक्रम चौहान, सभासद अमित सोनी, राजीव पांडे आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। कुलदीप गुप्ता संटू के नेतृत्व में बाइक सवार युवाओं ने खासा जोश प्रकट किया। काफिला जब कचहरी गेट पर आया तो पूर्व डीबीए अध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी, उत्तम दुबे, गुरुप्रसाद द्विवेदी, मनोज शाक्य सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने आशीर्वाद लिया। यहां पर उनके समर्थकों का हुजूम एकत्रित हो गया। इस दौरान सपा प्रमुख मुलायम ¨सह यादव को संबोधित पत्र पढ़कर सुनाया गया। पत्र में पार्टी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त करने की अपील की गई। पत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जोगेंद्र यादव, उमेश दीक्षित, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, रमेश चंद्र चंचल, मनोज यादव बंटी, रामसेवक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद आदि ने हस्ताक्षर किए।
अध्यक्ष-महासचिव को नहीं मिली कुर्सी
जिला पंचायत आवास में प्रो. रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से वार्ता की तो सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव तथा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। एक बार सपा जिलाध्यक्ष का प्रो. रामगोपाल ने जिक्र किया तो कुर्सियों के समीप आए इसके बावजूद सपा जिलाध्यक्ष के सम्मान में किसी ने कुर्सी नहीं छोड़ी।