भाजपा ने मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
इटावा, जागरण संवाददाता: गुरुवार को राष्ट्रवादी ¨चतक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा क
इटावा, जागरण संवाददाता: गुरुवार को राष्ट्रवादी ¨चतक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व विधायक अशोक दुबे ने कहा कि डा. मुखर्जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद तत्कालीन नेहरू सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण नीति के कारण भारत की राष्ट्रीयता एवं सभ्यता बचाने के लिए राजनीति में कदम रखा। सरकार के दो विधान दो निशान का विरोध किया। नेहरु मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रवाद की नींव रखी लेकिन 23 जून 1953 को जम्बू कश्मीर में इनकी हत्या करवा दी। जिसका आज भी रहस्य बना हुआ है।
जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि डा. मुखर्जी द्वारा संजोया गया सपना हमारे राष्ट्र के गौरव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। जिसका उदाहरण पूरे विश्च में भारतीय योग है, जिसको विश्व योग दिवस के रूप में हम सब 21 जून को मनाते हैं। गोष्ठी में डा. रमाकांत शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, करन ¨सह राजपूत, डा. बृजवीर ¨सह यादव, सावित्री कठेरिया, कृपानारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, अर¨वद दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए।