गली में भरा पानी, लोगों का निकलना दूभर
महेवा, संवाद सूत्र : महेवा विकास खंड के ग्राम मुकटपुर में जलभराव के चलते दर्जनों घर प्रभावित हो गए ह
महेवा, संवाद सूत्र : महेवा विकास खंड के ग्राम मुकटपुर में जलभराव के चलते दर्जनों घर प्रभावित हो गए हैं। ग्राम में बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गयी है। लोगों ने पानी निकासी के लिए नाला खुदवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद ग्राम मुकटपुर में जल निकास न होने के चलते धनीराम राठौर के घर से लेकर पूरी गली में पानी भरा हुआ है। जिससे कप्तान ¨सह, अर¨वद, माया देवी, ऊषा देवी, मुन्नू बाल्मीक, प्रेम बाल्मीक, बृजकिशोर पूर्व प्रधान, आशादेवी, सुभाष चन्द्र कठेरिया सहित तमाम परिवार प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडै़ना रूप सहाय में पूर्व प्रधान राजकुमार शुक्ला व छोटे लाल दोहरे ने संयुक्त रूप से बताया कि मुडै़ना के मैन रोड पर दलित बस्ती के किनारे रोड पर जलभराव के चलते लोगों को आने जाने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल निकासी हेतु नाला खुदवाये जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैगुपुर में सुरेश त्रिपाठी व प्रदीप तिवारी के आवास के सामने मुख्य मार्ग पर पानी भरा है जिससे आवागवन में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।