दो किशोरियां सोने के जेवर सहति गायब
बकेवर, संवादसूत्र: अलग-अलग घरों से दो किशोरियां संदिग्ध रूप से घर में रखे स्वर्ण आभूषणों के साथ गायब
बकेवर, संवादसूत्र: अलग-अलग घरों से दो किशोरियां संदिग्ध रूप से घर में रखे स्वर्ण आभूषणों के साथ गायब हो गईं। दोनों किशोरियों के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अन्दावा में देर शाम एक वृद्ध महिला की अंत्योष्टि के बाद परिजन थके होने के चलते बुधवार की शाम जल्दी ही सो गये। गुरुवार सुबह जागे तो घर की 16 वर्षीय किशोरी अपने बिस्तर से गायब मिली। परिजन जब घर के अन्दर गये तो कमरे में रखी अटैचियां खुली हुई थीं और उसमें रखे स्वर्णाभूषण भी गायब थे। ठीक इसी प्रकार उसके ही पड़ोस में ही 17 वर्षीय किशोरी भी स्वर्णाभूषणों सहित लापता मिली। दोनों लापता किशोरियों के परिजनों ने पहले उनकी काफी खोजबीन की जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना देते हुए किशोरियों के अपहरण होने की आशंका जताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भोलू ¨सह भाटी ने बताया कि किशोरियों के गायब होने का मामला संज्ञान में आया है, परंतु परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है।