बादल छाए रहने से गर्मी से मिली राहत
औरैया, जागरण संवाददाता: आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने से मंगलवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मि
औरैया, जागरण संवाददाता: आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने से मंगलवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हवा की गति धीमी होने से लू भी नहीं चली। इससे आम आदमी ने कुछ चैन की सांस ली।
पिछले कुछ समय से भीषण गर्मी से आम जनमानस बेहाल था। दोपहर होने से पहले ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे थे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने से सुबह ठंडी हवाओं के झोंकों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। दोपहर में भी बादलों के चलते धूप की लुकाछुपी लगातार जारी रही। इससे गर्मी का एहसास लोगों को कम हुआ। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। बादलों की वजह से आद्रता में भी बढ़ोत्तरी हुई है और सुबह के समय 24 फीसद जबकि दोपहर में घट कर 18 फीसद पर पहुंच गई थी। वहीं आसमान में 35 प्रतिशत बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि हवा के परिवर्तन के चलते आसमान में बादल छा गए थे। बुधवार से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। 13 मई को एक एमएम बारिश होने की संभावना बन रही है। मई में इसके बाद बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।