पचनद पर उमा भारती कल आएंगी
इटावा, जागरण संवाददाता : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती 12 फरवरी को दोपहर एक बजे पचनद का निरीक्
इटावा, जागरण संवाददाता : केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती 12 फरवरी को दोपहर एक बजे पचनद का निरीक्षण करेंगी। वे औरैया जनपद के भीखेपुर क्षेत्र से पचनद को कार द्वारा जायेंगी। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे ने पचनद बॉध परियोजना की मांग को संसद में उठाया था। जिस परियोजना से ¨सचाई, बिजली के माध्यम से जहां बुन्देलखण्ड, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों को फसल की ¨सचाई का लाभ मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढावा मिलने के साथ क्षेत्रीय व्यापार बढ़ेगा। इस परियोजना की मांग पर जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने संसद के अन्दर अपनी स्वीकृति दी थी। इस परियोजना के निरीक्षण हेतु उमा भारती मौके पर पहुंच कर पचनद बांध का जायजा लेगी। उनके साथ भाजपा सांसद अशोक कुमार दोहरे के अलावा इस परियोजना को अमली जामा पहनाने वाले वरिष्ठ अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहेंगे।