मुलायम के जन्म दिन के लिए सैफई सजी
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्म दिन समारोह को
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव के जन्म दिन समारोह को 21 नवंबर को मनाने के लिए सैफई को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। जन्मदिन के उपलक्ष में सैफई में पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के विशेष कंसर्ट का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशिष्टता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ¨सह यादव व सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को ही सैफई में आपस में विचार विमर्श करते रहे। पूरी सैफई को फूलों की माला व तोरण द्वारों से सजाया गया। मुलायम ¨सह यादव दोपहर करीब 12 बजे सैफई में आयेंगे। वहां पर उनकी अगवानी की जायेगी। उसके बाद सायं चार बजे अपना बाजार परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ मंत्री आजम खां भी आयेंगे। वे शनिवार दोपहर तक सैफई पहुंचेंगे। हालांकि मुलायम ¨सह यादव के समधी लालू प्रसाद यादव के अभी तक आने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा सिने कलाकार अमिताभ बच्चन व सलमान खान के आने की भी कोई अधिकृत सूचना शुक्रवार तक नहीं दी गयी। संगीतकार एआर रहमान उनके साथी जावेद खान शुक्रवार की दोपहर में ही चार्टर प्लेन से सैफई पहुंच गये। उनके ग्रुप के करीब 200 कलाकार पहले ही सैफई पहुंच चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों में ओम प्रकाश ¨सह, बलराम यादव, राम गो¨वद चौधरी, अहमद हसन, आरए उस्मानी, शैलेंद्र यादव, वसीम अहमद, सुरेंद्र ¨सह पटेल, सैय्यदा सादाब फातिमा सहित करीब दो दर्जन मंत्रियों के देर शाम तक कार्यक्रम आ चुके थे। प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन, डीजीपी जगमोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के कई दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों के भी सैफई आने की सूचना है। उनको ठहराने के लिए इटावा व मैनपुरी जनपदों के गेस्ट हाउस व होटलों को बुक किया गया है।