जायंट्स ग्रुप सदस्यता वृद्धि व नये ग्रुप खोलेगा
इटावा, जागरण संवाददाता : जायंट्स ग्रुप आफ इटावा मैत्री के तत्वावधान में फेड-5 की चौथी काउंसिल मीट का
इटावा, जागरण संवाददाता : जायंट्स ग्रुप आफ इटावा मैत्री के तत्वावधान में फेड-5 की चौथी काउंसिल मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल कमेटी की सदस्य मीरा अग्रवाल ने ग्रुप के सदस्यों से अधिक सेवा कार्य नयी सदस्यता वृद्धि, नये ग्रुप खोले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पिछले तीन माह के फेडरेशन के कार्यों की समीक्षा की गयी। लखनऊ व कानपुर में नये ग्रुप स्पॉसर किये जाने पर बधाई दी गई। वर्ष 2016 के लिए सर्व सम्मति से फेड-5 के अध्यक्ष पद हेतु डा. सुधा चौधरी का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका सभी ने समर्थन किया।
इस अवसर पर जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेंदी ने ग्रुप के सदस्यों से अपनी सोच को धनात्मक तरीके से विकसित करने को कहा। ताकि अधिक से अधिक सेवा हो सके। एमपीएस चौहान, धनेश मित्तल, स्पेशल कमेटी के सदस्य आरके अग्रवाल मौजूद रहे। सीमा ¨कद्रा व सत्यभामा ¨सह ने सभी का आभार जताया।