मेहनत और मजबूत संगठन से होती है जीत
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निलोई में मुख्य अतिथि कानपुर मंडल जोन कोर्डिनेटर
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निलोई में मुख्य अतिथि कानपुर मंडल जोन कोर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पंचायत चुनाव के तहत संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई।
ग्राम निलोई अंबेडकर पार्क में राईन ने भरोसे के साथ कहा कि अगली राज्य सरकार बसपा की ही बनेगी। केंद्र व राज्य सरकारें झूठ के बल पर बनी थीं, जनता के साथ धोखा हुआ है। कहां गये भाजपा के आने वाले अच्छे दिन, गरीब भूख से मर रहा है, प्याज की कीमत आंसू निकाल रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रही है। जोनल कोर्डिनेटर जसकरन कठेरिया, जिलाध्यक्ष विनोद जाटव और विधानसभा प्रभारी दुर्वेश शाक्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनावी जंग की तैयारियों में जुटने और सक्रियता से पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी और पार्टी सुप्रीमो के हाथ मजबूत होंगे। चुनाव में जीत मेहनत और संगठन को मजबूत करने से होती है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विकास पंकज व महासचिव हरिओम, ऋषिकांत चतुर्वेदी ओर मुहम्मद हासिम ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मतदाता सूचियों पर नजर रखने को कहा। जिला सचिव शाहिद हुसैन ने संचालन किया।