शावक की हालत में हुआ सुधार
इटावा, जागरण संवाददाता : लायन सफारी में शेरनी गिरिज्मा के इकलौते बचे हुए शावक की हालत में लगातार
By Edited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 08:27 PM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : लायन सफारी में शेरनी गिरिज्मा के इकलौते बचे हुए शावक की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। रविवार को भी उसकी हालत में सुधार हुआ। हालांकि उसने अभी तक आंखें नहीं खोली हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पोषक तत्व लगातार दिये गये। उसे बकरी के दूध के साथ अमूल का दूध भी लगातार दिया जा रहा है।
सफारी के सूत्रों का कहना है कि शावक की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। गुजरात के कीपर सलीम व डा. आरएस कड़ीवार की देखरेख में शावक को रखा गया है। वे लोग उस पर चौबीस घंटे निगाह रख रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें