आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख
बकेवर, संवाद सूत्र : कस्बा निवाड़ीकला में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर रा
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 09:04 PM (IST)
बकेवर, संवाद सूत्र : कस्बा निवाड़ीकला में खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी महावीर कठेरिया की पत्नी घर पर खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर का सारा सामान व अनाज, छह हजार रुपये जलकर राख हो गये। महावीर दूध का काम करता है वह पास के ही गांव में गया हुआ था। पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घर के सदस्यों का कोई नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोग पूर्व प्रधान गुड्डू मिश्रा, उमादत्त मिश्रा, मनोज भदौरिया, राजेश ऋषीश्वर, बल्लू दीक्षित ने उन्हें प्रशासन से मुआवजा दिये जाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें