व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल विरोध दर्ज कराया
बकेवर, संवादसूत्र : बिजली व्यवस्था के विरोध में लखना के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्
बकेवर, संवादसूत्र : बिजली व्यवस्था के विरोध में लखना के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमृत लाल आढ़ती, युवा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुराना नहर पुल से नया नहर पुल तक मशाल जुलूस निकाला।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी लखना में कैंप लगा कर व्यापारियों की समस्यायों का निराकरण करायें। व्यापारियों को दिक्कत होने पर आंदोलन किया जायेगा। नगर अध्यक्ष व युवा अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल ने अपनी मांगों को लिखित रुप में बिजली अधिकारियों के पास पहुंचा दिया है। साथ ही एक मांग पत्र जिलाधिकारी को भी दिया जा चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चंद वर्मा ने कहा कि व्यापारी हरीओम के खिलाफ लिखाया गया दलित एक्ट का मुकदमा सही नही है। प्रशासन को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। जुलूस में संजू चौहान, विवेक गुप्ता, दिनेश राठौर, नितिन पुरवार, दिलीप यादव, सुनील मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।