रिमझिम बारिश होने से मौसम बदला
इटावा, जागरण संवाददाता : दिन भर उमस भरी गर्मी रहने के बाद शाम को बूंदा बांदी होने से तापमान में गिरा
इटावा, जागरण संवाददाता : दिन भर उमस भरी गर्मी रहने के बाद शाम को बूंदा बांदी होने से तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को ठंडे मौसम का अहसास हुआ। बूंदबांदी होने से तापमान गिरकर 30 डिग्री सेंटीग्रेट अधिकतम रह गया। दिन में उमस भरी गर्मी होने के कारण न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम तापमान 38 डिग्री आंका गया था।
शनिवार को वातावरण में बीती रात से ही उमस व्याप्त हो गई जो निरंतर बढ़ती रही, हालात इतने बदतर हो गए कि पंखा और कूलर खास राहत नहीं दे रहे थे। ऐसे में बिजली आपूर्ति कई घंटों के लिए ठप होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो अधिकतर बच्चे और उनके अभिभावक पसीने से तरबतर नजर आए। रेलवे और बस स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों का बुरा हाल था। आसमान में छाई काली घटाएं देखकर ऐसा लगा कि मानसून की झमाझम बरसात होगी लेकिन बादल गरजे तो खूब पर उस अदा से बरसे नहीं।