बाइक डिवाइडर से टकराई दो घायल
महेवा, संवाद सूत्र : मोटरसाइकिल से जा रहे दो व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गये। जिससे वे गंभीर रूप से घायल
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:22 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:22 AM (IST)
महेवा, संवाद सूत्र : मोटरसाइकिल से जा रहे दो व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गये। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना नेशनल हाईवे पर एक गाय को बचाने के चक्कर में हुई।
महेवा के रहने वाले भगवान दुबे पु्त्र शिवसहाय दुबे अपने मित्र प्रदीप दुबे के साथ शादी के कार्ड बांटकर घर वापस जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर एक गाय अचानक सामने आ गयी। गाय को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकरायी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें