कलश यात्रा में महिलाओं की भीड़ उमड़ी
बकेवर, संवाद सूत्र : श्री रघुनाथ कथा के शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भ
बकेवर, संवाद सूत्र : श्री रघुनाथ कथा के शुरू होने से पहले निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई कलश यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम की जय जयकार का उद्घोष किया।
कलश यात्रा का शुभारंभ लोहिया नगर से हुआ। आचार्य रामजी अवस्थी ने शुभारंभ किया। यात्रा में बैंडबाजे भी शामिल थे। यह यात्रा गोपाल मंदिर पर समाप्त हुई। आचार्य रामजी अवस्थी ने कहा कि राम कथा समस्त पापों का क्षय करती है। इसके श्रवण मात्र से मानव कलियुग में भक्ति प्राप्त कर भव सागर से तर जाता है।
इस अवसर कैप्टन रामनरेश ¨सह शकुंतला देवी, सत्यभान ¨सह, रोहित ¨सह, राम ¨सह, अर्जुन ¨सह, दिनेश ¨सह, राम गोपाल ¨सह, मनभाव ¨सह मौजूद रहे।