खुशबू को सहायता की दरकार, सुनवाई नहीं
इटावा, जागरण संवाददाता : आठ माह पूर्व एसिड अटैक की शिकार हुई खुशबू को मदद की दरकार है। परंतु सरकार न
इटावा, जागरण संवाददाता : आठ माह पूर्व एसिड अटैक की शिकार हुई खुशबू को मदद की दरकार है। परंतु सरकार ने उसकी कोई मदद नहीं की। इससे उसका परिवार कर्ज के बोझ तले दब रहा है, ऐसे हालात में खुशबू का पति घटना के समय ही साथ छोड़ गया। तीन साल के पुत्र के साथ खुशबू दर्दभरी ¨जदगी जी रही है। शहर में टीवी अस्पताल के पास कांशीराम कालोनी में रहने वाली खुशबू को विवाहित होने के बावजूद एक युवक ने उस पर बुरी नजर डाली। खुशबू ने प्रतिरोध किया तो उसने तेजाब फेंककर खुशबू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान खुशबू ने काफी संघर्ष किया। घटना के पश्चात काफी शोरशराबा हुआ तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार किया। खुशबू का करीब एक माह पीजीआई सैफई इसके पश्चात करीब एक माह मेडिकल कालेज लखनऊ में उपचार हुआ। इसके बाद घर पर रोजाना करीब तीन सौ रुपये की दवायें चल रहीं हैं। खुशबू की खूबसूरती ही उसके लिए अभिशाप साबित हुई। घटना होने पर उसके पति ने उसे छोड़ दिया जिसने अभी तक सुधि नहीं ली। खुशबू की मां सब्बो का कहना है कि पति रिक्शा चलाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। तीन लड़कियों की शादी कर दी, तीन बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। चौथी पुत्री की शादी के लिए गहने और नकदी जमा की थी, करीब डेढ़ लाख रुपया नकद इलाज में चला गया, सब जेवरात बिक गए तथा 60 हजार रुपये कर्ज हो गया। रोजाना इलाज करा रहे हैं। हम लोग अफसरों से निरंतर आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं पर कोई सुनता ही नहीं है।