सदस्यता फार्मों का सत्यापन होगा
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत मंडलों में बूथ अभियान के व व्यक्तिगत सदस
इटावा, जागरण संवाददाता : भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत मंडलों में बूथ अभियान के व व्यक्तिगत सदस्यता के जमा फार्मों का सत्यापन कराया जायेगा। यह बात भाजपा के 23 मंडलों की समीक्षा बैठक में कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बाल चंद्र मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा सदस्यता अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परीक्षण किया जा रहा है। इटावा में प्रत्येक मंडल ने मेहनत से कार्य किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने बताया 1261 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया है। प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। डा. रमाकांत शर्मा, केके राज, जयवीर ¨सह भदौरिया, जसवंत ¨सह वर्मा, छत्रशाल ¨सह सेंगर, प्रदीप दुबे, डा. राजबहादुर यादव, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र जैन हैप्पी मौजूद रहे। संचालन विकास भदौरिया ने किया।