हर घर में हो गाय तब होगी गोरक्षा
वैदपुरा, संवादसूत्र : जब हर घर में गाय का पालन होगा तब गोरक्षा हो पायेगी। भगवान श्रीकृष्ण ने विभिन्न
वैदपुरा, संवादसूत्र : जब हर घर में गाय का पालन होगा तब गोरक्षा हो पायेगी। भगवान श्रीकृष्ण ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से गो पालन के लिए प्रेरित किया तो द्वापर में दूध और दही की नदियां बहती थी। हम सभी को श्रद्धा और निष्ठा के साथ गो पालन करना चाहिए। यह बात भगवताचार्य रामजीत द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि गाय माता में ब्रह्मा, विष्णु और महेश समेत 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। सुबह गाय के दर्शन होने पर सभी विकार दूर हो जाते है। हकीकत में तो गोमूत्र को भी अमृत समान माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन के दर्शन से भवसागर पार होने के संदेश दिया है।
इटावा-मैनपुरी फोरलेन हाइवे पर स्थित ग्राम वैदपुरा में भोलेशंकर सेवा समिति द्वारा श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन धाम से आए भगवताचार्य रामजीत दिवेदी ने गोबर्धन लीला के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को गाय पालन तथा उसकी रक्षा के लिए प्रेरित किया। परीक्षित के रूप रामप्यारे तथा काफी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।