डंपर ने महिला को रौंदा
इटावा, जागरण संवाददाता : इकदिल थाना अंतर्गत कस्बा तिराहे पर गुरुवार की सुबह एक डंपर ने महिला को च
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 01:14 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 01:14 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : इकदिल थाना अंतर्गत कस्बा तिराहे पर गुरुवार की सुबह एक डंपर ने महिला को चपेट में लेकर रौंद दिया। महिला सुबह करीब 6 बजे कोहरा छाये रहने के दौरान हाईवे पार कर रही थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस उसको गंभीर घायलावस्था में जिला अस्पताल ले गई लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उसके शव को मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। उसकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें