Move to Jagran APP

काल के क्रूर पंजों ने छीन ली चार की ¨जदगी

बकेवर, इटावा संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मिट्ठे निवासी हृदय रोग से पीड़ित सुखराम को उपचार

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 08:39 PM (IST)
काल के क्रूर पंजों ने छीन ली चार की ¨जदगी

बकेवर, इटावा संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मिट्ठे निवासी हृदय रोग से पीड़ित सुखराम को उपचार में चिकित्सकों ने नई ¨जदगी दी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उनका इलाज कराकर लौट रहा परिवार पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद के कठफोरी में शुक्रवार देर रात दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें सुखराम और उनकी पत्नी सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई। वैन चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदय विदारक दुर्घटना से सराय मिट्ठे गांव में कोहराम मच गया। गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश करने वाले खुद धैर्य खो रहे थे।

loksabha election banner

सुखराम पुत्र अमर ¨सह अरसे से हृदय रोग से पीड़ित चल रहे थे। दो दिन पहले उनको हृदयाघात हुआ था। तब उनकी पत्नी सावित्री देवी, साला कुशल ¨सह और पुत्र आनंद प्रकाश ¨सह घर के अन्य सदस्य उनका इलाज कराने के लिए आगरा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गए थे। चिकित्सकों ने इलाज में सुखराम को नई ¨जदगी दी तो सभी ने सकुशल घर वापसी की तैयारी की। शुक्रवार की शाम सुखराम की नर्सिंग होम से छुट्टी कराकर परिवार घर के लिए चला। रात करीब 9 बजे जब मारुति वैन फिरोजाबाद जनपद के कठफोरी के पास यानी इटावा जनपद सीमा से कुछ दूरी पर थी तभी डंपर ने उसको ओवरटेक किया। डंपर असंतुलित होकर वैन पर पलट गया। इससे सुखराम, उनकी पत्नी सावित्री देवी, साला कुशल ¨सह व समधी विजयपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में सुखराम का पुत्र आनंद प्रकाश व पुत्री रचना व चालक साहिबे आलम निवासी बकेवर गंभीर रूप से घायल गए। चार लोगों के मरने की खबर जैसे ही गांव में आई वैसे ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को मृतकों के शव गांव में पहुंचे तो गांव में मातम छा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.