असलहों के बल पर महिला से छेड़छाड़
चकरनगर, (इटावा) संवाद सहयोगी : पुलिस की लापरवाही के चलते बीहड़ांचल की एक महिला के साथ दबंग बाइक सवारो
चकरनगर, (इटावा) संवाद सहयोगी : पुलिस की लापरवाही के चलते बीहड़ांचल की एक महिला के साथ दबंग बाइक सवारों ने कचहरी जाते समय ईदगाह चौराहा पर दिनदहाड़े छेडछाड़ की। विरोध करने पर दबंग युवकों ने असलहों से महिला के शरीर पर कई बार किये, जिससे महिला के शरीर में कई चोटें आई हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री भेजकर न्याय की मांग की है और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की बात कही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अश्वासन दिया है।
थाना बिठौली के एक गांव की पति द्वारा बेघर की गयी महिला ने बंशरी निवासी दबंगों पर कई बार उसे बेइज्जत करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि दबंगों ने गुरुवार सुबह करीब साढे 10 बजे इटावा में कचहरी जा रही थी। उसी समय दो बाइकों पर सवार उपरोक्त चारों दबंग युवकों ने असलहों से लैस होकर महिला को ईदगाह चौराहा पर घेरकर बेइज्जत किया। वह जब चीखी चिल्लाई तो दबंग युवकों ने असलहों की बट से प्रहार कर उसके शरीर पर कई अदृश्य जगह चोट पहुंचाई। महिला की चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीर एकत्र होने लगे तो दबंग युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पीड़ित महिला ने 100 नंबर डायल किया, ¨कतु मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। जब पीड़ित महिला थाना सिविल लाइन पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा न लिखकर महिला को भगा दिया। बताते चलें कि उपरोक्त मामला नया नहीं है बल्कि उपरोक्त दबंग युवक पीड़ित महिला को करीब एक माह से बराबर परेशान कर रहे हैं, जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा लगातार थानाध्यक्ष बिठौली से की जा रही है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ थानाध्यक्ष बिठौली ने मात्र 151 में कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। छेड़छाड़ से क्षुब्ध महिला ने शुक्रवार को डीआईजी व महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर गुहार लगायी है। पीड़ित महिला न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की बात कह रही है। इस संबंध में सीओ चकरनगर राम कृपाल भारती ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।