Move to Jagran APP

अफसरों ने असहाय लोगों को बांटे कंबल

इटावा, जागरण संवाददाता : अफसरों की नींद खुली तो मुख्यालय पर कंबल आने में देर नहीं लगी। अफसरों ने रात

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 07:01 PM (IST)
अफसरों ने असहाय लोगों को बांटे कंबल

इटावा, जागरण संवाददाता : अफसरों की नींद खुली तो मुख्यालय पर कंबल आने में देर नहीं लगी। अफसरों ने रात के साये में ही भ्रमण करके करीब एक सैकड़ा असहाय लोगों को कंबल प्रदान करके कंपकपाती सर्दी से बचाते हुए खासी राहत प्रदान की।

loksabha election banner

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब सवा माह पूर्व ही प्रदेश के अफसरों को सर्दी शुरू होने से पूर्व ही गरीबों को कंबल प्रदान करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसका पालन उनके ही जिले में नहीं हो पाया। दैनिक जागरण ने बीते शनिवार से सर्दी के कहर से त्रस्त गरीबों की हालत देखकर प्रशासन को कंबल वितरण को लेकर खबर प्रकाशित करके ध्यान आकृष्ट कराया था। प्रशासन ने इस ओर सक्रियता प्रदर्शित की। इसके तहत बीते एक सप्ताह से कंबलों के आने का इंतजार समाप्त हो गया। कंबल शीघ्रता से मुख्यालय पर मंगा लिए गए। तहसील स्तर पर वितरण कार्य शुरू हो गया। लेखपालों से गरीब असहाय लोगों की सूची मांगी गई है, शीघ्र ही असहाय लोगों को करीब 65 सौ कंबल वितरित किए जायेंगे।

कंबल वितरण कार्य शुरू

अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया कि जनपद में प्रदेश सरकार की ओर से असहाय गरीबों को प्रदान किए जाने वाले कंबलों का वितरण कार्य शुरू हो गया है। सभी तहसील मुख्यालय पर कंबल भेज दिए गए हैं। संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में कंबल का वितरण होगा। एसडीएम सदर महेंद्र कुमार ¨सह ने बीती रात शहर, कुनैरा, बराखेड़़ा, परेड छावनी, सुलतान पुर समेत अन्य गांवों में भ्रमण करके सर्दी से त्रस्त असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.