हर तहसील को मिलेंगे एक हजार कंबल
इटावा, जागरण संवाददाता : जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद में छह हजार कंबलों के वितरण
इटावा, जागरण संवाददाता : जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद में छह हजार कंबलों के वितरण का फैसला लिया है। प्रत्येक तहसील क्षेत्र को एक-एक हजार कंबल वितरित किये जाएंगे। इसके लिए आर्डर कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र ¨सह ने बताया कि कंबलों का वितरण शीघ्र शुरू हो जायेगा। इसकी कार्रवाई तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव लगवाने के निर्देश दिये गये हैं।
एक हजार कंबल ऊंट के मुंह में जीरा
चकरनगर : एसडीएम चकरनगर प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि बढ़ती सर्दी के चलते जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल से तहसील चकरनगर के असहाय, बेसहारा, विकलांग, गरीब पुरुष व महिलाओं में बांटने के लिए एक हजार कंबलों की मांग की गयी है। वहीं बताते चलें कि उपरोक्त कंबलों की मांग तहसील चकरनगर के लिये ऊंट के मुंह में जीरा के समान साबित होगी। क्योंकि अति पिछड़े क्षेत्र चकरनगर में गरीब तबके की अधिक जनसंख्या है। जिसके लिये जिले में सबसे अधिक कंबलों की जरूरत चकरनगर तहसील को है। वही क्षेत्रीय समाजसेवी चंदू यादव, छीरेन्द्र अवस्थी, बापू सहेल ¨सह परिहार ने जिलाधिकारी से तहसील चकरनगर को पांच हजार कंबल देने की मांग की है।
अलाव जलाए गए
उपजिलाधिकारी ने बताया कि अधिक सर्दी के चलते चकरनगर व हनुमंतपुरा चौराहे के अलावा तहसील परिसर चकरनगर में अलाव जलाये गये।