मंडी के आढ़तिया भी अब रजिस्ट्रेशन के दायरे में
इटावा, जागरण संवाददाता : शासन की मंशा के मुताबिक अब कोई भी खाद्य सामग्री बिक्रेता बिना रजिस्ट्रेशन क
इटावा, जागरण संवाददाता : शासन की मंशा के मुताबिक अब कोई भी खाद्य सामग्री बिक्रेता बिना रजिस्ट्रेशन के खाद्य सामग्री नहीं बेच पायेगा। प्रदेश के मुख्य सचिव ने रजिस्ट्रेशन की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अब कृषि मंडी में व्यापार करने वाले आढ़तियों व फल, सब्जी वालों को भी रजिस्ट्रेशन के दायरे में ले लिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर आढ़तियों की जानकारी मांगी है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर आयुक्त कानपुर मंडल ने खाद्य कारोबारियों के रजिस्ट्रेशन की धीमी गति पर रोष जताया है। उन्होंने अब कृषि मंडी समिति इटावा, भरथना व जसवंतनगर नगर में सभी आढ़तियों व सब्जी, फल का कारोबार करने वाले के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिये है। श्री अली ने बताया कि आयुक्त कानपुर मंडल के निर्देश पर सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता जनार्दन राय ने नगर पालिका क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की पहली लिस्ट उपलब्ध करा दी है। मंडी सचिवों को पत्र लिख कर व्यापारियों व आढ़तियों का व्यौरा मांगा गया है। जानकारी मिलते है उनके रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित किया जायेगा।