कब्जे से रोकने पर की मारपीट
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : विधवा महिला की जमीन पर जबरन कब्जा कर दबंगों ने पेड़ काट लिये। विधवा के देवर
जसवंतनगर, संवाद सहयोगी : विधवा महिला की जमीन पर जबरन कब्जा कर दबंगों ने पेड़ काट लिये। विधवा के देवर ने रोका तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी हंसराज यादव से मदद की गुहार लगाई है।
सुखदेवी पत्नी बेलाराम शाक्य ग्राम सिसहाट ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी पुश्तैनी भूमि पर कई वर्षो से नीम के पेड़ लगे थे और पक्का कुआ था। हम लोग कुछ दिन के लिए बाहर चले गये, उसी का लाभ उठाकर गांव के तीन दबंगों ने मिलकर नीम के पेड़ काट लिए और पक्के कुएं में मिट्टी डालकर बंद करके जमीन पर कब्जा कर लिया। महिला ने कहा कि मेरे देवर ने कब्जा करने से रोका तो उसे भी दबंगों ने मारा-पीटा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।