Move to Jagran APP

रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई और बच्चे

इटावा, जागरण संवाददाता : लौह पुरुष कहे जाने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंत

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:12 PM (IST)
रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई और बच्चे

इटावा, जागरण संवाददाता : लौह पुरुष कहे जाने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा ने पूरे जनपद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया।

loksabha election banner

बसरेहर में पूर्व एमएलसी अशोक दुबे ने क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक विद्यालय के समक्ष बरेली हाईवे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की। तत्पश्चात सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद में रैली निकालकर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा नेता गगन चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अरुणेश दीक्षित, मुहम्मद जमाल, अशोक दुबे, ओमप्रकाश शाक्य, संतोष यादव व अन्य कई युवा उपस्थित थे। सरैया पर करन सिंह राजपूत, विकास भदौरिया, राकेश पाल ने रैली निकाली। भाजपा नगर अध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली गई। क्षेत्रीय मंत्री रमाकांत शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उदी मोड़ पर एकता दौड़ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने भाग लिया। हरीनारायण बाजपेई, अरविंद कुमार राजपूत, सत्यदेव शर्मा मौजूद रहे। बकेवर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने बच्चों के साथ रैली निकाली। अरुण त्रिपाठी, छोटे लाल दोहरे, रविंद्र गुप्ता मौजूद रहे। जसवंतनगर में लुधपुरा तिराहे से बस स्टेंड हाईवे तक रैली निकाली गई। भाजपा नेता डा राजबहादुर सिंह यादव, रामनरेश शर्मा, लज्जाराम प्रजापति, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, कृष्णपाल भदौरिया उपस्थित थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य भावना सिंह ने बच्चों को सरदार पटेल के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया और एकता का पाठ पढ़ाया। राजकीय इंटर कालेज में प्रभात फेरी को क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश, प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय, रविंद्र यादव मौजूद थे। प्रभातफेरी पूरे शहर में घूमी। प्राथमिक विद्यालय फूलन देवी के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, संतोष कुमार त्रिवेदी, मुजीबुररहमान, विजय कुमार ने पटेल को याद किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर बच्चों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद भदौरिया ने संबोधित किया। अनुराग सिंह भदौरिया, तेज भान सिंह, जितेंद्र भदौरिया, सूरज सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अपूर्व प्रथम, पिंटू द्वितीय, वीर तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता बेबी सलोनी प्रथम, मास्टर वैभव द्वितीय व रिंकू तृतीय रहे। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ज्ञानार्थी ने पटेल का स्मरण किया। माउंट लिटरा जी स्कूल में प्रधानाचार्य डा. धर्मेद्र शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलायी। विद्यालय में चारों हाउस द्वारा रन फॉर यूनिटी का मार्च पास्ट किया गया। पंचायत राज महाविद्यालय में प्राचार्य डा. करुणा सिंह ने पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मानव विकास समिति के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी ने नौजवानों को उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। केके इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रमेंद्र सिंह ने बच्चों के साथ पक्का तालाब स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीआरसी बकेवर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कर्बाबुजुर्ग में ब्लाक प्रमुख महेवा प्रमोद कुमार यादव ने पटेल के जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया। भरथना में श्री शंकर राइस मिल में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, सुखराम सिंधी, धर्मेद्र चौहान, डा. हरीकिशन कठेरिया, राकेश शुक्ला ने पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप राजपूत, नगर अध्यक्ष हरीओम दुबे, डा. रामस्वरूप यादव ने रन फॉर यूनिटी दौड़ निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.