किशोरी की हत्या के मामले में मुकदमा
भरथना, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम घुमरिया में शौचक्रिया के लिए बाजरा के खेत में गयी किशोरी क
भरथना, संवादसूत्र : थाना क्षेत्र के ग्राम घुमरिया में शौचक्रिया के लिए बाजरा के खेत में गयी किशोरी की हत्या के मामले में मनीष शाक्य के नाम रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
उक्त गांव निवासी शिवराज सिंह पाल ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा थी। उक्त युवक उसे रात दिन परेशान करता था। छेड़खानी करने की शिकायत पुत्री ने अपनी मां को बताई थी। उसने जानमाल की धमकी देते हुए छेड़खानी जारी रखी। बीती 26 अक्टूबर को बालिका शौच क्रिया के लिए गयी, तो वह वापस नहीं लौटी। इस पर उसकी मां ने मनीष के घर जाकर पूछतांछ की तो धमकी मिली। इसके बाद 27 अक्टूबर को गांव के बाहर बाजरा के खेत में उसका शव बरामद हुआ था। गुरुवार को किशोरी के पिता ने मामला दर्ज कराया।