दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल
इटावा, जागरण संवाददाता : विभिन्न थाना अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी
इटावा, जागरण संवाददाता : विभिन्न थाना अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा सात लोग घायल हो गए।
वैदपुरा थाना अंतर्गत विचपुरी खेड़ा में गुरुवार को बरनाम सिंह पुत्र राम सिंह निवासी शांति कालोनी सिविल लाइन टेंपो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान बरनाम सिंह ने दम तोड़ दी। बकेवर थाना अंतर्गत लखना रोड पर ईलू पुत्र संजीव कुमार निवासी नगला बनी बस की टक्कर से घायल हो गया। भरथना थाना अंतर्गत छोला मंदिर के पास सुभाष पुत्र कोमल सिंह निवासी नगला विधि भरथना अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। कोतवाली थाना अंतर्गत पुरबिया टोला में असित पुत्र बालेश्वर दयाल निवासी बगिया अड्डा पचावली रोड दुर्घटना में घायल हो गए। भरथना ऊसराहार मार्ग पर आल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार एक बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना मोहल्ला श्रेष्ठनगर पेट्रोल पंप के समीप हुई। बाइक सवार उदयवीर अपने पिता श्रीकृष्ण के साथ ही हरविलास पुत्र श्यामलाल और 10वर्षीय पुत्री डॉली निवासीगण ग्राम रमायन के साथ जा रहा था। तभी ऊसराहार की तरफ से आ रही आल्टो कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उक्त चारों लोगों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा घायलों को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया।