सपाइयों की अनदेखी नहीं करेंगे अफसर
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सपा नेतृत्व कोई कसर नही
इटावा, जागरण संवाददाता : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सपा नेतृत्व कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अफसर कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं करेंगे। शासन-प्रशासन का समन्वय जरूरी है, तभी जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलेगा।
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर अफसरों को नसीहत दी। आठ से दस अक्टूबर को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समूचे प्रदेश से करीब एक लाख कार्यकर्ता इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेगा। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद होने से यहां के लोगों की ज्यादा भागेदारी होगी। उपचुनाव के परिणामों से सपा कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह बढ़ा है, मोदी लहर का असर समाप्त हो गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से 2017 में विधान सभा चुनाव में फिर से सपा सरकार स्थापित करने की रणनीति तैयार की जायेगी। इस मौके पर कृष्णमुरारी गुप्ता, धीरेंद्र यादव, पं रतन चौधरी, अमित सोनी आदि उपस्थित थे।