किसानों ने लिया ऊसर सुधार का संकल्प
इटावा, जागरण संवाददाता : भूमि सुधार निगम की परियोजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में किसानों संग प्रक्ष
इटावा, जागरण संवाददाता : भूमि सुधार निगम की परियोजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों में किसानों संग प्रक्षेत्र विकास पखवाड़ा मनाया गया।
ग्राम चकवा बुजुर्ग, निनावा, पालीकला, निवाड़ीकलां एवं दशहरा में किसानों ने रैली निकालकर नारे लगाते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। किसानों ने संकल्प लिया कि 15 अक्टूबर तक अपने खेत की मेड़ बंदी, समतलीकरण, फल्ड ड्रेन, लिंक ड्रेन का कार्य जब तक पूरा नहीं कर लेंगे तब तक फावड़ा बंद नहीं करेंगे तथा अपनी ऊसर जमीन को ठीक करके ही रहेंगे। परियोजना प्रबंधक डा. जितेंद्र सिंह, जिला समन्वयक प्रकाश नारायण त्रिपाठी, बीडीओ मनोज कुमार, उपप्रबध्ाक सतीश कुमार गुप्ता, प्रेम पाल सिंह मलिक ने किसानों को ऊसर सुधार तकनीक व परियोजना द्वारा देय अनुदान के बारे में जानकारी दी गई।