सेंचुरी में छापा पर नहीं पकड़ पाए शिकारी
चकरनगर संवादसूत्र : प्रतिबंधित सेंचुरी की चंबल नदी में अवैध शिकार करने वाले शिकारियों की दो नौकाऐं व एक जाल सेंचुरी कर्मियों ने गश्त के दौरान बरामद कर लिया। शिकारी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
चंबल सेंचुरी डीएफओ डा. अनिल कुमार पटेल की सख्ती का असर अब चंबल नदी में अवैध शिकारियों की धर पकड़ से दिखायी देने लगा है। इसी के चलते रविवार की रात्रि में चकरनगर सेंचुरी कर्मियों ने मोटर वोट से गश्त कर बबाइन के समीप नगला बनारस थाना अयाना जनपद औरैया से शिकारियों की दो नौकाएं व एक जाल बरामद कर लिया जब कि अवैध शिकारी मौके से भागने में सफल हो गये। वही सेंचुरीकर्मी शिकारियों की खोजबीन में जुटे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। उपरोक्त धर पकड़ से क्षेत्रीय अवैध शिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस धरपकड़ अभियान में वन दरोगा चंद्रभान सिंह सेंगर सेक्सन प्रभारी बबाइन, सुभाष चन्द्र शुक्ला सेक्सन प्रभारी चकरनगर व सहसों रहे।
कोई 'हरिराम' तो नहीं
कानपुर : छापे की सूचना किसी को नहीं थी लेकिन फिर भी शिकारी नहीं पकड़े जा सके। इससे लग रहा है कि कहीं विभाग में कोई हरिराम नाई तो नहीं है जो सूचनाएं शिकारियों तक पहुंचा रहा है।