भव्य और आकर्षक होगी रामलीला
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:05 AM (IST)
बकेवर, संवादसूत्र : लखना नगर के नया नहर पुल पर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित श्री रामलीला समिति की बैठक में इस वर्ष भव्य और आकर्षक रामलीला कराने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव 19 सिंतबर शुक्रवार से गणेश पूजन व शिवबरात के नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ होगा। समापन 5 अक्टूबर को रामराज्याभिषेक के साथ होगा।
इस वर्ष शिव बारात, राम बारात, श्री राम शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। कानपुर के प्रख्यात कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों की भी घोषणा की। जिनमें विक्रम सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, सूबेदार उत्तम सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, मुस्ताक भाई, विवेक, राजा, मनोज कुशवाह सभी उपाध्यक्ष, उत्तम सिंह यादव महामंत्री, महेंद्र कुमार पाल मंत्री बनाये गये हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें