एक लाख से कम आय वालों को नि:शुल्क कानूनी मदद
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:26 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:26 AM (IST)
इटावा,जागरण संवाददाता:एक लाख से कम वार्षिक आय वाले महिलाएं बच्चे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विकलांग नि:शुल्क कानूनी सहायता के हकदार हैं। यह जानकारी सिविल जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रहलाद टंडन ने दी।
वे जनपद न्यायालय के सभागार में लीगल अवेयरनेस कैंप के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने इंटरनेशनल डे ऑफ दि विक्टिमस ऑफ इनफोर्सड डिस्एपियरेंस वेनीवोलेंट स्कीम ऑफ दि गवर्नमेंट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। भोपाल सिंह अपर जिला जज, रामेश्वर स्पेशल जज, विकानूराम अपर जिला जज के अलावा सुनील तिवारी, अम्बरीश पांडेय, नासिर जलील, राजेश सिंह भदौरिया, सुप्रिया मिश्रा, राजेश कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें