फायरिंग करने पर भागे बदमाश
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:03 AM (IST)
सरसईनावर, संवादसूत्र : ग्राम दौलतपुरा में एक किसान के खेत पर लगा मोटर पंप चुराने आये बदमाशों को खेत मालिक के जाग जाने पर व फायरिंग करने पर पंप को छोड़कर भागना पड़ा।
गांव निवासी श्रीकृष्ण यादव के खेत पर सिंचाई हेतु मोटर पंप लगा हुआ है। यह पंप 15 दिन पूर्व ही लगाया गया था। बुधवार की रात कुछ बदमाश खेत में मोटर पंप को खोलकर ले जाने लगे तभी खेत मालिक श्रीकृष्ण जाग गये। उन्होंने बदमाशों को देखा तो फायरिंग करना शुरू कर दिया तभी गांव के अन्य लोग भी उनके साथ आ गये। बदमाश एक वाहन पर सवार होकर भाग जाने में सफल रहे। मौके पर बदमाश अपने जूते चप्पल छोड़ गये।
घटना की सूचना रात में ही ऊसराहार थाना पुलिस को दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष विनोद यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें