रोजा इफ्तार में जुटे लोग
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : ईद से दो दिन पूर्व शहर में रोजा इफ्तार पार्टियों का सिलसिला तेज हो गया। शहर के ध्रुव वाटिका में घड़ी साबुन समूह द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार जुटे।
राजीव महेश्वरी, जितेंद्र जैन हैप्पी, अशेष अग्रवाल, बंटी बाजपेई, समी, विशाल, सुशील महेश्वरी मौजूद रहे। सपा नेता कलीम खां व पूर्व सभासद सिकंदर मेव ने मेवाती टोला में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने शिरकत की। विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, नफीसुल हसन अंसारी, अनवर मेव, धीरेंद्र यादव, सभासद ऊषा देवी, अमरीश यादव उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें