मस्जिदों पर लगवाए वाटरकूलर
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:44 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : शहर की पांच मस्जिदों पर गर्मी के मौसम में नमाजियों का गला तर करने के लिए सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने पांच वाटर कूलर लगवा दिए हैं। जबकि आधा दर्जन और लगवाने की व्यवस्था की है। इसमें तीन मंदिर भी शामिल किए गए हैं।
सदर विधायक के निजी सचिव मास्टर शिवनरायन शाक्य ने बताया कि शाही जामा मस्जिद नौरंगाबाद, वाह अड्डा, बड़ी दरगाह नेविल रोड, बन्ने मियां वाली मस्जिद साबितगंज, सरायशेख मस्जिद, जिला पंचायत कार्यालय के सामने वाटरकूलर लगवा दिए हैं। पचराहा मस्जिद, सिया जामा मस्जिद घटिया अजमत अली, छोटी दरगाह नेविल रोड, शहर किनारे स्थित मां काली वाहन मंदिर, नीलकंठ मंदिर तथा लालपुरा में स्थित जैन मंदिर पर वाटरकूलर लगवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें